रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा कोसा दुनियाभर में विख्यात है। इसके पीछे देवांगन समाज की कड़ी मेहनत है। इसके साथ ही वस्त्र व्यवसाय में लगे समाज के लोगों को डिजाइनर कपड़ों की ओर भी रुख करना चाहिए ताकि उन्हें विस्तृत बाजार का लाभ मिल पाए। बाजार की उपलब्धता की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरी मदद की जाएगी।