18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है दवाई का लंगर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में सीएम ने किया शुभारंभ

नि:शुल्क दवाखाना में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष के संयुक्त तत्वावधान में संचालित
less than 1 minute read
Google source verification
ये है दवाई का लंगर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में सीएम ने किया शुभारंभ

ये है दवाई का लंगर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में सीएम ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेंद्रनगर चौक पर 'दवाई का लंगर' शुरू किया गया है। 'दवाई का लंगर' नि:शुल्क दवाखाने में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस नि:शुल्क दवाखाने का 22 मई को शुभारंभ किया।

स्वास्थ्यकर्मियों के जज्बे को सलाम, देखें वीडियो
बता दें कि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष व रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 'दवाई का लंगर' नि:शुल्क दवाखाने का संचालन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में नागरिकों से भेंट-मुलाकात तथा चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए हर अंचल के साथ-साथ नगरों की सुव्यवस्थित तथा सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। इस कड़ी में नगरीय निकायों में नागरिकों की सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने सौन्दर्यीकरण कार्य और 'दवाई का लंगर' नि:शुल्क दवाखाना के संचालन के लिए विधायक कुलदीप जुनेजा और रायपुर महापौर एजाज ढेबर द्वारा की गई पहल की सराहना की।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]सीएम भूपेश बघेल ने जब नक्सली कमांडर रहे मड़कम को लगाया गले
साथ ही मुख्यमंत्री ने राजधानी के जोन क्रमांक-3 अंतर्गत शंकरनगर एक्सप्रेस-वे ब्रिज के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। शंकरनगर एक्सप्रेस-वे ब्रिज में सौन्दर्यीकरण कार्य- एसीपी एवं क्लेडिंग कार्य- एल्युमिनियम फ्रेमिंग तथा एमएस पाइप कार्य, सिविल कार्य एवं लैंड स्कैपिंग कार्य- गार्डनिंग तथा टेक्सचर एवं पेंटिंग कार्य, विद्युतीकरण कार्य के अंतर्गत 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' एक्रेलिक एलईडी लाइट कार्य एवं एसीपी शीट के साथ फोटो एवं लाइटिंग कार्य किया गया है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में ट्रेडिंग अकाउंट के नाम पर ठगी करने वाला कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार