17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Raipur : सीएम साय ने रायपुर में एसबीआई की कचहरी शाखा का किया शुभारंभ
Play video

Raipur : सीएम साय ने रायपुर में एसबीआई की कचहरी शाखा का किया शुभारंभ

स्टेट बैंक के सीजीएम प्रभाष कुमार सुबुद्धि ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया....

Google source verification

एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) प्रभाष कुमार सुबुद्धि ने कचहरी शाखा के नवीन परिसर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा करने पर उनका आभार व्यक्त किया। सीजीएम सुबुद्धि ने कहा कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री ने इस शाखा का उद्घाटन किया है। हमें इस पल पर बहुत गर्व है। बता दें कि सीएम साय ने 16 अप्रैल को राजधानी रायपुर (Raipur) के कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कचहरी शाखा के नवीन एवं अत्याधुनिक परिसर का शुभारंभ किया। एसबीआई (SBI) की कचहरी शाखा ने हाल ही में अपनी सेवाओं के 50 वर्ष पूर्ण किए हैं। ग्राहकों को बेहतर, सुविधाजनक और उन्नत बैंकिंग सेवाएं (Advanced Banking Services) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाखा को पंडरी रोड स्थित ऑक्सीजोन (Oxyzone) क्षेत्र में नए परिसर में स्थानांतरित किया गया है, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर बैंकिंग अनुभव सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर एसबीआई के उप महाप्रबंधक रमेश सिन्हा, प्रबंधक अनिल यादव सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: फिंगर प्रिंट आड़े आ रहा ‘बड़ी’ महतारियों के ‘वंदन’ में