25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेनेक्स ब्रांड के गारमेंट कश्मीर से कन्याकुमारी तक

नक्सलगढ़ से बेंगलूरु के लिए की गई 4 करोड़ मूल्य के गारमेंट की सप्लाई 12 करोड़ के रेडीमेड कपड़ों की सप्लाई हो चुकी नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री से
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 15 Sep 2021, 7:59 PM IST

डेनेक्स ब्रांड के गारमेंट कश्मीर से कन्याकुमारी तक

डेनेक्स ब्रांड के गारमेंट कश्मीर से कन्याकुमारी तक

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ ने गारमेंट के क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित की है। नक्सली हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा में शुरू की गई गारमेंट फैक्ट्री के रेडीमेड कपड़े अब डेनेक्स के रूप ब्रांड बन गए हैं। नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री हारम यूनिट से बुधवार को 70 हजार रेडीमेड कपड़ों का लॉट बिक्री के लिए बेंगलूरु भेजा गया। इसका मूल्य 4 करोड़ रुपए है।

फिल्म निर्माण का हब बनकर उभरेगा छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री से अब तक डेनेक्स ब्रांड के लगभग 12 करोड़ मूल्य के गारमेंट सप्लाई किए जा चुके हैं। बता दें कि पुना माड़ाकाल दंतेवाड़ा गरीबी उन्मूलन के तहत दंतेवाड़ा जिले में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिए कई प्रकार के उद्यम एवं स्वरोजगार संचालित किए जा रहे हैं। इसमें नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री भी शामिल है। डेनेक्स ब्रांड के गारमेंट ने देश के मार्केट में अपनी अच्छी-खासी जगह बना ली है। दंतेवाड़ा में तैयार गारमेंट्स की पूरे देश में डिमांड है। डेनेक्स ब्रांड के गारमेंट्स कश्मीर से कन्याकुमारी तक ऑनलाइन बिकते हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]फिल्म भूलन द मेज को सरकार देगी एक करोड़ रुपए
डेनेक्स में कार्यरत 4 दीदियों कुसुम नाग, नीतू नेताम, सतबती नाग और संजना यादव को बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द मंथ का खिताब से नवाजा गया। चारों को कंपनी के तरफ से एक हजार रुपए का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया गया। वहीं कांति कुस्वाम की लगन और मेहनत को देखते हुए उन्हें प्रमोशन के साथ ही वेतन बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...कार्टून विधा को जीवित रखें और नई पीढिय़ों को जानकारी दें