6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उड़ान के सात मिनट बाद ही हवा में हिचकोले खाने लगा भूपेश का हेलिकॉप्टर

चुनाव प्रचार के लिए आया प्रदेश कांग्रेस का हेलिकॉप्टर वीटीएचएक्स उड़ान भरने के 7 मिनट बाद ही हवा में हिचकोले खाने लगा। बाद में उसे माना हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
cg election 2018

उड़ान के सात मिनट बाद ही हवा में हिचकोले खाने लगा भूपेश का हेलिकॉप्टर

रायपुर. चुनाव प्रचार के लिए आया प्रदेश कांग्रेस का हेलिकॉप्टर वीटीएचएक्स उड़ान भरने के 7 मिनट बाद ही हवा में हिचकोले खाने लगा। गंभीर तकनीकी समस्या को भांपकर पायलट ने हवाई अड्डे लौटने की इजाजत मांगी। बाद में उसे माना हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।

हवाई अड्डा प्रशासन इसे प्रायोरिटी लैंडिंग बता रहा है। इस हेलिकॉप्टर में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गेंदू और एक अन्य यात्री सवार थे। यह सभी लोग दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बचेली जा रहे थे, जहां कांग्रेस की एक चुनावी जनसभा होने वाली थी। लैंडिंग के बाद हेलिकॉप्टर दोबारा नहीं उड़ा। उसकी तकनीकी जांच की जा रही है। यह हेलीकॉप्टर इंदौर से मंगाया गया है, जो कि बीते 15 दिनों से उड़ान भर रहा है।

अभनपुर के पास से लौटे : हेलिकॉप्टर में सवार यात्री के मुताबिक, उड़ान भरने के बाद 5 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर झटके खाने लगा था। उस समय वह अभनपुर के आस-पास पहुंच चुका था। पायलट ने परिस्थितियों की जानकारी दी और माना हवाई अड्डे लौट आया।

नहीं गए पीएल पुनिया : बचेली की सभा में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को भी शामिल होना था। बाद में पुनिया ने अपना कार्यक्रम बदल दिया। हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद भूपेश भी बचेली नहीं जा पाए। इस घटना को भूपेश और पीएल पुनिया के बीच के मनमुटाव के तौर पर भी देखा जा रहा है।