डॉ. जैन ने कहा, भगवान राम के वजूद को कांग्रेस ने नकारा है। हमें कैकेयी और मंथरा कहने वाली कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रावण है जो राममंदिर की राह में रोड़े अटका रही है। कैकेयी कहने पर बुरी तरह भडक़े जैन ने कहा कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल मारिच अथवा कालनेमि हैं क्या। कपिल सिब्बल इन राक्षसों की तरह हमेशा रूप बदलते रहते हैं। राम मंदिर को रुकवाने के लिए शपथपत्र दाखिल करते रहते हैं।