3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे राहुल गांधी, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम का शेड्यूल

यह किसान सम्मेलन दोपहर बाद शुरू होगा। राहुल गांधी इस सम्मेलन में 3 बजे तक पहुंचेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 21 Oct 2018, 9:29 PM IST

rahul gandhi chhattisgarh election

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे राहुल गांधी, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को किसानों की बात कर छत्तीसगढ़ में अपने प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। कांग्रेस ने राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान सम्मेलन नाम से जनसभा आयोजित की है।

यह किसान सम्मेलन दोपहर बाद शुरू होगा। राहुल गांधी इस सम्मेलन में 3 बजे तक पहुंचेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी 2 बजे के नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। हवाई अडडे पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद उन्हें वीआइपी रोड स्थित एक होटल लाया जाएगा। वहां थोड़ी देर प्रमुख नेताओं से चर्चा के बाद वे किसान सम्मेलन पहुंचेंगे। इस सम्मेलन में सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने इस सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी जिलों को इसके लिए जिम्मेदारियां दी गई हैं। करीब 5 घंटे से अधिक समय गुजारकर राहुल गांधी रात 7.40 के विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

किसान सम्मेलन के बाद राहुल गांधी चुनाव रणनीति से जुड़़ी दो बैठकों की भी अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान प्रचार अभियान और प्रत्याशियों से जुड़े मसलों पर चर्चा होगी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़