19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / मनीष तिवारी बोले – दिवाली पर सरकार ने निकाला देश का दिवाला, कांग्रेस सत्ता में आई तो 35 रुपए में मिलेगा पेट्रोल

मनीष तिवारी बोले – दिवाली पर सरकार ने निकाला देश का दिवाला, कांग्रेस सत्ता में आई तो 35 रुपए में मिलेगा पेट्रोल

मनीष तिवारी बोले - दिवाली पर सरकार ने निकाला देश का दिवाला, कांग्रेस राज में 35 रुपए में मिलेगा पेट्रोल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 5 Nov 2018, 3:22 PM IST

CG Election 2018

मनीष तिवारी बोले - दिवाली पर सरकार ने निकाला देश का दिवाला, कांग्रेस राज में 35 रुपए में मिलेगा पेट्रोल

रायपुर. जब भी चुनाव निकट आते हैं सभी राजनीतिक दल वोटरों के लिए प्रलोभनों का पिटारा खोल देते हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ एेसा ही देखने को मिला। चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दिवाली पर सरकार ने निकाला देश का दिवाला

उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह त्योहार का समय है। प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर घर में लक्ष्मी जी फूले-फले। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस त्योहार के समय में जब पूरे देश में भगवान लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लेकिन एनडीए की सरकार ने देश और जनता का दिवालिया निकाल दिया है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से हर घर का बजट बिगड़ चुका है।

कांग्रेस राज में 35 रुपए में मिलेगा पेट्रोल

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दावा किया कि पार्टी सत्ता में आई तो देश में पेट्रोल 35 रुपए लीटर बिकेगा। इतना ही मनीष तिवारी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की सरकार आई तो डीजल की कीमत पेट्रोल से भी कम होगी। और रसोई गैस की कीमतें आधी होंगी।