रायपुर. रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एवीएम मशीन खराब होने के चलते यहां 8.30 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है। EVM में मशीन में खराबी आने के कारण 15 मिनट से मतदान देरी से होने की संभावना बताई जा रही थी। लेकिन आधे घंटे के बाद भी मशीन को सुधारा नहीं जा सका। सूचना मिलते ही 48/115 मतदान केन्द्रा में नई मशीन मंगवाया गया। जिसके बाद 8.40 को मतदान शुरू हुआ।वहीं, मिल रही खबरों के अनुसार राजधानी के 130 पोलिंग बूथ में मशीन खराब होने की वजह से मतदान रूका हुआ है।