
CG Election : बीजापुर में बरामद हुआ 1 किलो वजन का बम, CRPF ने किया निष्क्रिय, 1 गिरफ्तार
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर के भैरमगढ़-केशकुतुल मार्ग पर पांडेपारा में 1 किलो वजनी बम बरामद हुआ।पहले चरण के मतदान को प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने ये बम प्लांट किया था। जिसे सीआरपीएफ की 199 बीडीएस ने किया निष्क्रिय किया। घटना स्थल पर 1 संदिग्ध व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।इस घटना की पुष्टि भैरमगढ़ के टीआई ने पुष्टि की है।पहले चरण के चुनाव के एक दिन पहले से ही अलग अलग जगहों में नक्सली वारदातें शुरू हो गई है। जिसमे कांकेर बीजापुर जिले शामिल है।
आपको बता दें कि पहले चरण में 8 जिलों के 10 विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गए, जबकि 8 विधानसभा क्षेत्र में आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले चरण में 8 जिलों के 18 विधानसभा में मतदान होंगे। 13 लाख 79 हजार 520 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग में शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए आसमान से लेकर जमीन तक में जवानों की निगाह रखी जा रही है।
Updated on:
12 Nov 2018 10:05 am
Published on:
12 Nov 2018 10:05 am
