
55 के हुए सिद्धू, कभी छक्के मारने मशहूर थे विवादों से भी रहा है नाता लेकिन इन बातों से अंजान होंगे आप
रायपुर. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करने छत्तीसगढ़ आए पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्धू ने कहा, पीएम मोदी ने कहा था, ब्लैक मनी लेकर आएंगे और गरीबों को बाटूंगा, आज ये बात आम आदमी के लिए जहर बन गई है।
सिद्धू ने नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवाद रोकने की बात कही वो बढ़ गया, डिमोनिटाईजेशन फेल हुआ, जो किसान अपने खेत में लेबर लगाता है क्या वो चोर है। इस देश में 36 करोड़ लोग काम करके कमाते हैं क्या वो चोर हैं। भारत में अस्सी फीसदी बिजनेस कैश में चलता है, हजार का नोट बंद किया दो हजार का चालू किया ये कैसा डिमोनिटाईजेशन।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार से छत्तीसगढ़ में पार्टी के लिए धुआंधार रैलियां और सभाएं कर वोटरों से पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर को दूसरे चरण के तहत 72 सीटों पर मतदान होना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में बदलाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
Updated on:
17 Nov 2018 01:11 pm
Published on:
17 Nov 2018 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
