10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी बोले- गरीबों के गद्दे, तकिए से पैसे निकालकर PM मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में भरा

Chhattisgarh election 2018:

2 min read
Google source verification
CG News

राहुल गांधी बोले- गरीबों के गद्दे, तकिए से पैसे निकालकर PM मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में भरा

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी वाले बयान पर आज राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है। राहुल गांधी महासमुंद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी गरीबों के गद्दे तकिए से पैसा निकालकर अनिल अंबानी की जेब में भरने का काम किया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पहली बार नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि था कि इसका विरोध करने वाले मां-बेटे लेन-देन का खुलासा होने से डरे हुए हैं और ये दोनों लोग जमानत पर बाहर हैं।

राहुल गांधी रायपुर पहुंचने के बाद यहां महासमुंद पहुंचे। यहां स्थानीय नेताओं से चर्चा करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल ने मंच से एक बार फिर मोदी पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। राहुल ने किसानों के कर्ज माफी, नोटबंदी, राफेल मामला पर सरकार की तीखी आलोचना की। मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी फ्रॉड बताकर गरीबों के करोड़ों रुपए गबन करने आरोप लगाया।

राहुल बोले- हिंदुस्तान में दो देश नहीं है..
राहुल गांधी ने भाजपा की नीति और नीयत पर उठाए सवाल है। राहुल ने कहा कि भाजपा जो भी करती है, उसका फायदा कुछ अमीर लोगों को ही मिलता है। हिंदुस्तान में दो देश नहीं है। एक अमीरों का और एक गरीब का। हिंदुस्तान का एक झंडा है, तो एक ही हिंदुस्तान होना चाहिए।

कल प्रधानमंत्री ने कहा कि नोटबंदी से तकियों के नीचे पड़ा धन निकाला है। हां उन्होंने तकिया के नीचे से नोट निकाले हैं लेकिन गरीबों और महिलाओं के पास रखे नोट निकालकर हिंदुस्तान के सब चोरों का काला धन सफेद किया है। गरीबों को बैंक की लाइन में लगाकर उनका पैसा छीन लिया। 15 सबसे बड़े उद्योग पतियों का साढे तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। विजय माल्या भाग गया, ललित मोदी भाग गया, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी पैसा लेकर भाग गए, लेकिन मोदी ने कुछ नहीं कहा।

राहुल ने पहले चरण के वोटिंग को लेकर कहा कि बस्तर में कांग्रेस की लहर चल रही है। हम यहां आगे बढ़ेंगे और पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेंगी। महासमुंद की सभा में पहुंचे राहुल गांधी स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर सभी में जोश भरा।

भूपेश बोले- रमन सिंह ने किसान, आदिवासी के साथ किया ठगी
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किसानों, आदिवासी के साथ विश्वासघात किया है। सीएम ने 2008 में किसानों को 270 रुपए बोनस देने का वादा किया था। 2013 में 300 रुपए बोनस और 2100 रुपए समर्थन देने वादा किया। लेकिन चुनाव जीतने के बाद किसानों का न बोनस मिला और समर्थन मूल्य में धान की खरीदी नहीं हुई। मंच से महिलाओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए भूपेश ने छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी, नरवा, गरवा, घुरवा, बारी ये बचाना हे संगवारी।