21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ चुनाव: 72 सीटों पर वोटिंग में कुरूद ने मारी बाजी, रायपुर उत्तर पिछड़ा

राज्य के धमतरी जिले के कुरुद में सबसे अधिक 88.99 फीसदी मतदान हुआ। जबकि रायपुर शहर की उत्तरी विधानसभा सीट पर सबसे कम 60.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
cg election 2018

छत्तीसगढ़ चुनाव: 72 सीटों पर वोटिंग में कुरूद ने मारी बाजी, रायपुर उत्तर पिछड़ा

रायपुर. छत्तीसगढ़ का दो चरणीय विधानसभा चुनाव मंगलवार को समाप्त हो गया, जिसमें कुल 76.35 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 2013 के मुकाबले इसमें 1.05 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। राज्य के धमतरी जिले के कुरुद में सबसे अधिक 88.99 फीसदी मतदान हुआ। जबकि रायपुर शहर की उत्तरी विधानसभा सीट पर सबसे कम 60.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

राज्य निवार्चन आयोग ने बुधवार को जारी अंतिम आंकड़ों से पता चला है कि दोनों चरणों के बीच मतदान में 0.04 फीसदी का अंतर है। पहले चरण में जहां मतदान प्रतिशत 76.39 फीसदी रहा वहीं दूसरे चरण में 76.35 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य में 2013 विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 75.93 और दूसरे चरण में 77.42 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। कुल मतदान प्रतिशत 77.40 प्रतिशत रहा था, जो 2018 विधानसभा चुनावों की तुलना में 1.05 फीसदी अधिक है। इस बार कुल मतदान प्रतिशत 76.35 फीसदी रहा है।

रायपुर शहर की उत्तरी विधानसभा सीट पर सबसे कम 60.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी। दूसरे चरण में मंगलवार को 19 जिलों की 72 सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ। पहले चरण में राज्य के आठ नक्सल प्रभावित जिलों की 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 76.39 फीसदी मतदान हुआ था।