रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस (corona virus) के कारण लगे लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारी गरीब परिवारों को जून माह में एक किलो नि:शुल्क अरहर दाल देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (food safety act) के सामान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाए गए राशनकार्डों में भी जून माह में एक किलो नि:शुल्क अरहर दाल के वितरण के लिए आवंटन जारी कर दिया गया है।