6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलीं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल, कानून व्यवस्था का बताया हाल

प्रधानमंत्री की कलाई पर बांधी राखी और रक्षाबंधन की दी अग्रिम बधाई छत्तीसगढ़ के आदिवासी कलाकार का बनाया प्रधानमंत्री का स्केच किया भेंट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 7 Aug 2022, 11:15 PM IST

पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलीं राज्यपाल, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था का बताया हाल

पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलीं राज्यपाल, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था का बताया हाल

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों और समसामयिक गतिविधियों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के एक जनजातीय कलाकार द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्केच भेंट किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में तिरंगा वाली विशेष डीपी फ्रेम
राज्यपाल उइके ने गत दिवस नई दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के सीए और व्यापारियों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुरूप जीएसटी से जुड़े विषयों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। साथ ही इसके निराकरण का अनुरोध किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस विषय पर सहयोग का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ की 22 जनजातियों की सूची में मात्रात्मक त्रुटि होने की वजह से प्रमाणपत्र मिलने में हो रही परेशानी के दृष्टिगत इसके शीघ्र संशोधन का आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश में पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में वहां के निवासियों के अधिकारों के संरक्षण की बातों को भी प्रमुखता से रखा।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में रोलिंग मिलों को ऊर्जा प्रभार में 24 प्रतिशत की छूट
सौजन्य भेंट के दौरान राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षा बंधन की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों की ओर से प्रधानमंत्री के कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को हर घर तिरंगा अभियान प्रारम्भ करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश की गोशाला द्वारा तैयार गोबर की माला, गोमूत्र और अन्य उत्पाद भेंट किए।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई