घर छोड़ने के बाद बालक और बालिकाएं उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और कर्नाटक जैसे राज्यों में ज्यादा जा रहे हैं। इन राज्यों में जाकर नाबालिगों को बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि नाबालिगों के गायब होने के मामले में पुलिस पहले सामान्य मामला दर्ज करती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब अपहरण का मामला दर्ज करने लगी है।