21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से लौट कर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले- तो मैं घर बैठ जाऊंगा…

टी.एस. सिंहदेव ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से की मुलाकात राज्यसभा में जाने से सिंहदेव ने किया साफ इनकार
less than 1 minute read
Google source verification
दिल्ली से लौट कर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले- तो मैं घर बैठ जाऊंगा...

दिल्ली से लौट कर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले- तो मैं घर बैठ जाऊंगा...

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की है। इसके बाद फिर से कयासों के बाजार गरम हो गए। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत के बाद सिंहदेव को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था।

टीएस ने राज्यसभा को लेकर क्या कहा, देखें वीडियो
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर कहा कि अनुमान लगाया जा सकता है एक लाख करोड़ से अधिक का बजट होगा। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए, यहां के नागरिकों के लिए, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए, आदिवासी अंचलों के लिए, पिछड़े क्षेत्रों, उद्योग, श्रम, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बजट में कुछ न कुछ होगा।
2) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt]मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे महंत ने दोहराई राज्यसभा जाने की इच्छा
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने राज्यसभा जाने के सवाल के जवाब में साफ इनकार कर दिया। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में ही काम करूंगा, नहीं तो घर बैठ जाऊंगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत राज्यसभा में जाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जून में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में 2 सीटें रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा में कांग्रेस की सदस्य छाया वर्मा और भारतीय जनता पार्टी के रामविचार नेताम का कार्यकाल जून में पूरा होने वाला है।
3) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें: यूपी को 10 तारीख का इंतजार, प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस ने की है अत्यधिक मेहनत