Chhattisgarh officers transfer 2023 : इसी तरह शशांक पांडेय को प्रबंधक राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित नवा रायपुर से संयुक्त कलेक्टर बालोद बनाया गया है। हिमाचल साहू प्रशासकीय अधिकारी ट्राइबल यूथ हॉस्टल नई दिल्ली को डिप्टी कलेक्टर दंतेवाड़ा, डॉ. दीप्ति वर्मा डिप्टी कलेक्टर रायपुर को डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, मोनिका सिन्हा उपायुक्त आयुक्त भू-अभिलेख नवा रायपुर को उप सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के साथ नवाचार आयोग का अतिरिक्त प्रभार, आशुतोष पांडेय उप सचिव श्रम विभाग मंत्रालय को उपायुक्त सरगुजा संभाग भेजा गया है।