27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

विधानसभा घेरने निकले छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

छत्तीसगढ़ के किसानों, युवाओं एवं महिलाओं की बदहाली के खिलाफ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बुधवार को विधानसभा का घेराव करने निकले।

Google source verification

रायपुर. छत्तीसगढ़ के किसानों, युवाओं एवं महिलाओं की बदहाली के खिलाफ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बुधवार को विधानसभा का घेराव करने निकले। इस दौरान पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस कर्मियों की जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

इससे पहले बुधवार सुबह राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता सीधे सभास्थल मंडी गेट पंडरी पहुंचे। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को जमकर कोसा और अब की बार पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजीत जोगी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों, युवाओं एवं महिलाओं की हालत बदहाल है।

सभा के बाद पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा जाने के लिए आगे बढ़े। लेकिन वहां पहले से बड़ी संख्या में तैनात पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे से रोक दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को चकमा देते हुए टिन के बेरिकेड्स तक पहुंच गए और उसे खोलने की कोशिश करने लगे। इसी बीच पुलिस की कार्यकर्ताओं के साथ हल्की झड़प हुई।