दरअसल, महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए आरोपों का सामना कर रहे शासकीय डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बिश्वजीत मिश्रा की मुश्किलें उस वक्त और बढ़ गई, जब मामले की जांच कर रही समिति से कॉलेज की 25 और महिला स्टॉफ ने भी प्रिंसिपल पर बदसलूकी का आरोप लगाया। महिला स्टॉफ ने जांचकर्ताओं को लिखित बयान दिया कि प्रिंसिपल उनके साथ बदसलूकी करते हैं। महिला स्टॉफ ने बताया कि महिला डॉक्टरों के साथ अश्लील बर्ताव की शिकायत करने पर प्रिंसिपल डॉ. मिश्रा उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी भी देते थे।