25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ लव जिहाद मामला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद कल सुबह होगी अंजली जैन की रिहाई

कानूनी पेंच सुलझाने में जुटी पुलिस, सखी सेंटर से कल सुबह अंजली होगी रिहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 19 Nov 2019, 8:02 PM IST

छत्तीसगढ़ लव जिहाद मामला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद कल सुबह होगी अंजली जैन की रिहाई

छत्तीसगढ़ लव जिहाद मामला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद कल सुबह होगी अंजली जैन की रिहाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लव जिहाद मामले में हाईकोर्ट के आदेश की वजह से उलझी पेच को पुलिस अब सुलझाने में जुटी हुई है।बताया जा रहा है देर शाम तक यह पेंच सुलझ जाने के बाद अंजली की रिहाई हो जाएगी और यह भी कहा जा रहा है यदि सब ठीक रहा तो कल सुबह ग्यारह बजे रिहाई हो जाएगी।

दरअसल हाईकोर्ट का आदेश स्पष्ट करता है कि “अंजली जैन को सखी सेंटर से रिहा किया जाए और 24 घंटे पूर्व उसके पिता को सुचित किया जाए, इसके लिए दूरभाष की व्यवस्था का उपयोग शामिल है” अब ये जो सशर्त रिहाई है, इसी ने पुलिस के लिए पेंच फंसा दिया है। पुलिस को इस शर्त को पूरा करने के लिए अंजली के पिता से संवाद करना है, और अंजली के पिता का मोबाईल बंद है और ना ही अपने निवास पर वे उपलब्ध हैं।

पुलिस ने इसके लिए नोटिस चस्पा करने और ईश्तहार जारी करने की “आईपीसी-तकनीक” अपनाई है, लेकिन यह तकनीक हाईकोर्ट के इस आदेश का पालन सुनिश्चित करेगी इसे लेकर विधि के जानकारों की राय ली जा रही है। पुलिस इस संवेदनशील मामले में खुद को मोहरा बनने नहीं देना चाहती। हालाँकि अभी तक की ही कार्यवाही पर पुलिस को मामले से जुड़े दोनों पक्ष आरोप लगा रहे है।

पुलिस इस मसले को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रही है, लेकिन उच्च पदस्थ सूत्र ने देर रात यह संकेत दिए हैं कि, रिहाई में आई पेंच का समाधान आज पुलिस निकाल लेगी।कप्तान आरिफ़ शेख़ ने इस मसले पर संक्षिप्त लेकिन अहम जवाब दिया अंजली जैन की कल सुबह 11 बजे रिहाई हो जाएगी।

Click & Read More chhattisgarh news .

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 357 पदों पर निकली बंपर भर्ती 12 वीं पास कर सकतें है आवेदन

20 महीने बाद इब्राहिम उर्फ़ आर्यान को मिलेगा उसका प्यार, धर्म परिवर्तन के बाद परिवार वालों ने कर दिया था अलग

गैंग रेप पीड़िता को न्याय की गुहार लगानी पड़ी महंगी, गांव वालों ने आरोपियों को बचाने बनाया ये प्लान