25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम लड़के ने धर्म छिपाकर की हिन्दू लड़की से शादी, बच्चे के जन्म के बाद ऐसे खुला राज

धर्म परिवर्तन कर शादी करने का मामला आया सामने, युवती को अपनी कहानी सुनाकर प्रेम जाल में फंसाया फिर की थी शादी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 21 Nov 2019, 7:57 PM IST

मुस्लिम लड़के ने धर्म छिपाकर की हिन्दू लड़की से शादी, बच्चे के जन्म के बाद ऐसे खुला राज

मुस्लिम लड़के ने धर्म छिपाकर की हिन्दू लड़की से शादी, बच्चे के जन्म के बाद ऐसे खुला राज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी ने अपने धर्म छिपाकर उसे अंधेरे में रखा और शादी कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट में युवक ने अपना असली नाम लिखवाया। महिला ने परिवार परामर्श केंद्र और पुलिस से शिकायत की है।

महिला का कहना है कि उसके पति ने उसके पिता से 15 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसने दूसरी शादी की धमकी दी और तीन तलाक देकर चला गया। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है।

यह है पूरा मामला
आरोप है कि ओडिशा से आकर भिलाई में रहने वाले मोहम्मद रियाज ताजानी ने भिलाई की युवती से धर्म छिपाकर शादी कर लिया। रियाज ने अपना नाम सोनू और गुजराती समाज का होना बताकर भिलाई की युवती से शादी की। पीड़िता के बीएसपी कर्मी पिता ने रियाज की बनायें कहानी को सच मान लिया और अपनी बेटी की शादी उससे कर दी। इसके साथ ही दोनों को रहने के लिए घर दिलाया। इसके बाद जब युवती का बच्चा हुआ तो बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट में आरोपी ने अपना ओरिजनल नाम लिखाया। पत्नी और ससुर को उस वक्त रियाज की असलियत का पता चला।

इसके बाद आरोपी पति ने युवती को ओडिशा ले जाकर धर्म परिवर्तन करने के लिए स्टांप पर हस्ताक्षर करने और इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। युवती ने बच्चे और परिवार की बदनामी के डर से धर्म परिवर्तन स्टांप पर साइन कर दिया। जिसके बाद उसका पति उससे पैसों का डिमांड करने लग। पत्नी के पैसे नहीं देने पर तीन तलाक बोलकर वापस चला गया। जिससे परेशान होकर युवती ने परिवार परामर्श केंद्र और पुलिस में इसकी शिकायत की है और महिला थाना में अब कांउसलिंग के लिए रियाज को बुलाया गया, लेकिन रियाज नहीं पहुंचा। वहीं इस मामले पर जिले के एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

Click & Read More Chhattisgarh News.