30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP -हिमाचल तक छत्तीसगढ़ मॉडल की गूंज: कांग्रेस

आज देश और दुनिया के सामने मोदी और भाजपा के गुजरात मॉडल असफल हो गया है- कांग्रेस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 26 Oct 2021, 1:38 AM IST

सीएम भूपेश बघेल

सीएम भूपेश बघेल का हमला, कहा- बगैर सत्ता के नहीं रह सकते ज्योतिरादित्य सिंधिया

रायपुर. कांग्रेस ने कहा, भाजपा के गुजरात मॉडल की हवा निकल चुकी है। अब देश के सामने छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय मॉडल उभरकर सामने आया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2014 के पहले नरेन्द्र मोदी जब अपने आपको प्रधानमंत्री पद का दावेदार प्रचारित कर रहे थे, तब उन्होंने प्रायोजित तरीके से गुजरात मॉडल के तथाकथित विकास को देश के सामने प्रचारित किया था। लेकिन आज देश और दुनिया के सामने मोदी और भाजपा के गुजरात मॉडल असफल हो गया है।

किसानों और मजूदरों तथा आम आदमी की सशक्तिकरण के किए जा रहे कार्यों के कारण पिछले तीन सालों में देश के सामने कांग्रेस का छत्तीसगढ़ मॉडल सामने आ रहा। उत्तरप्रदेश से लेकर हिमाचल के चुनावों तक कांग्रेस के छत्तीसगढ़ मॉडल की गूंज सुनाई देना शुरू हो गई है। देश के अन्य राज्य की जनता भी अपने यहां छत्तीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर विकास चाह रही है।