
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा राज्योत्सव तक
रायपुर. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्टूबर को कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में प्रदर्शनी और डाक्युमेंट्री का प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
फिल्म भूलन द मेज को सरकार देगी एक करोड़ रुपए
कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस साल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 28 अक्टूबर से 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रथम तीन दिन 28, 29 और 30 अक्टूबर को आदिवासी नर्तक दलों के कार्यक्रम, 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजन तथा 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के कार्यक्रम होंगे।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]कार्टून विधा को जीवित रखें और नई पीढिय़ों को जानकारी दें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अंतर्गत साहित्य अकादमी में अध्यक्ष और 8 सदस्य के स्थान पर 9 सदस्य नियुक्त करने का निर्णय किया है। इसके साथ ही साहित्य अकादमी, कला अकादमी, आदिवासी एवं लोककला अकादमी, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग तथा छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के मानदेय और भत्ते में संशोधन का अनुमोदन किया गया।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...सरकारी कर्मियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाया
Published on:
8 Sep 2021, 11:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.