
केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का जल्द होगा खात्मा
रायपुर. बीजापुर जिले में बासागुड़ा के पुतकेल के जंगल में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेट बी.एस. तिर्की शहीद हो गए। बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप के मुताबिक सीआरपीएफ 168 बटालियन की एफ कंपनी के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर थी। इस दौरान यह मुठभेड़ हुई। असिस्टेंट कमांडर की शहादत पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।
सीजीबोर्ड व सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शहीद असिस्टेंट कमांडर के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और केंद्र सरकार व राज्य सरकार के समन्वय से छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा जल्द ही होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की की शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]12 साल की उन्नति ने अपनी सूझबूझ से बचाई छोटे भाई की जान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि नक्सलियों के हमले में असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की के शहीद होने एवं एक जवान के घायल होने की खबर दु:खद है। शहीद जवान को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं एवं घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : हिजाब को लेकर सीएम ने यह कहा, देखें वीडियो
Published on:
13 Feb 2022, 1:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.