
CM ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले - हम धान खरीदते हैं और कांग्रेस विधायक
रायपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खरोरा में बोनस तिहार कार्यक्रम के बहाने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 3 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उन्होंने कभी भी किसानों के बारे में नहीं सोचा। वे विधायक खरीदते रहे और हम किसानों का धान खरीद रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का आशीर्वाद से बनी है, इसलिए किसानों को धान का बोनस बांट रही है। जबकि, कांग्रेस की सरकार ने कभी एक रुपए का बोनस नहीं दिया। अब कांग्रेस बोनस के नाम पर भ्रम फैला रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी चिंता करने के लिए सरकार है।
मुख्यमंत्री ने खरोरा के मिनी स्टेडियम में बोनस तिहार कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ट्रॉन्सजेेक्शन के माध्यम से लैपटॉप में एक क्लिक किया और जिले के 93 हजार 257 किसानों के खाते में 141 करोड़ 3 लाख रुपए का बोनस चला गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 61 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम को सांसद रमेश बैस, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, जिले प्रभारी मंत्री पुन्नुलाल मोहले, धरसींवा विधायक देवजी भाई पटेल, आरंग विधायक नवीन मारकण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद भूषणलाल जांगड़े, रायपुर कलक्टर ओपी चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
परिश्रम का सम्मान समारोह
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे किसान भरी धूप और बारिश में मेहनत कर अन्न का एक-एक दाना उपजाते है। उनके इस उत्साह और परिश्रम को कोई भी आपदा रोक नही सकती है। बोनस तिहार किसानों के इसी उत्साह, परिश्रम और उनके पसीने का सम्मान समारोह है। प्रदेश के किसानों को धान का बोनस देने का जो संकल्प राज्य सरकार ने लिया था, वह बोनस तिहार के माध्यम से पूरा हो रहा है।
Updated on:
09 Oct 2017 11:40 am
Published on:
08 Oct 2017 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
