26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली से पहले CM ने बस यात्रियों को दिया तोहफा, छत्तीसगढ़ में दौड़ेंगी AC बसें

किसानों को बोनस के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बस यात्रियों को तोहफा दिया है। छत्तीसगढ़ के 18 प्रमुख मार्गों पर अब एसी बस चलेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 7 Oct 2017, 9:02 PM IST

raman cabinet meeting

दिवाली से पहले CM ने बस यात्रियों को दिया तोहफा, छत्तीसगढ़ में दौड़ेंगी AC बसें

अनुपम राजीव राजवैद्य/रायपुर. किसानों को बोनस के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बस यात्रियों को तोहफा दिया है। छत्तीसगढ़ के १८ प्रमुख मार्गों पर अब एसी बस चलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ के 18 मार्गों पर वातानुकूलित (एसी) नान स्टॉप बसें चलेंगी। राजधानी बस सेवा के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा प्रस्तावित 18 मार्गों पर वातानुकूलित एक्सप्रेस और नान स्टॉप यात्री वाहनों को एक वर्ष के लिए देय मासिक टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट छत्तीसगढ़ मोटर यान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 21 के तहत दी जाएगी।

प्रस्तावित मार्ग
1. रायपुर से अम्बिकापुर (स्टापेज बिलासपुर और हाईकोर्ट)
2. रायपुर से बैकुंठपुर (स्टापेज बिलासपुर और हाईकोर्ट)
3. रायपुर से कोरबा (स्टापेज बिलासपुर और हाईकोर्ट)
4. रायपुर से बिलासपुर (स्टापेज बिलासपुर और हाईकोर्ट)
5. रायपुर से जांजगीर.चांपा (स्टापेज बिलासपुर और हाईकोर्ट)
6. रायपुर से रायगढ़ (स्टापेज बिलासपुर हाईकोर्ट)
7. रायपुर से सारंगढ़ (स्टापेज बालोदाबाजार)
8. रायपुर से महासमुंद (नान स्टॉप)
9. रायपुर से गरियाबंद (नान स्टॉप)
10. रायपुर से धमतरी (नान स्टॉप)
11. रायपुर से कांकेर (नान स्टॉप)
12. रायपुर से जगदलपुर (स्टापेज कोंडागांव)
13. रायपुर से बालोद (स्टापेज दुर्ग)
14. रायपुर से दुर्ग (नान स्टॉप)
15. रायपुर से राजनांदगांव (नान स्टॉप)
16. रायपुर से बेमेतरा (नान स्टॉप)
17. रायपुर से मुंगेली (नान स्टॉप)
18. रायपुर से कवर्धा (स्टापेज बेमेतरा)

जेम पोर्टल से होगी विभागीय खरीदी
मंत्रिपरिषद ने शासन के सभी विभागों में कार्यालयीन उपयोग की सामग्री खरीदने के लिए भारत सरकार के जेम वेब पोर्टल का इस्तेमाल करने का भी निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सभी विभाग राज्य सरकार के भंडार क्रय नियम 2002 का पालन कर रहे हैं। भारत सरकार के डीजीएसएनडी द्वारा संचालित वेब पोर्टल गवर्मेंट ई-मार्केट प्लेस (जेम) का उपयोग करने के लिए राज्य शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा भण्डार क्रय नियम में संशोधन कर आवश्यक प्रावधान करते हुए 5 जुलाई 2017 को अधिसूचना जारी की जा चुकी है। मंत्रिपरिषद ने शनिवार को इस वेब पोर्टल का उपयोग करने के लिए राज्य शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग और जेम, भारत सरकार वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के बीच एमओयू करने का भी निर्णय लिया।

लोकसेवा आयोग में नियुक्तियों का अनुमोदन
रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष के पद पर के.आर. पिस्दा और सदस्य के पद पर डॉ. मोतीलाल बाचकर की नियुक्ति का अनुमोदन किया गया।