26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस से बोलीं महिलाएं – साहब! पूरा परिवार करता है गंदा काम, औरतें करती हैं मदद

शराब के खिलाफ चल रही महिलाओं की मुहिम का उस वक्त असर दिखा जब इलाके में धड़ल्ले से चल रहे कच्ची शराब बनाने वालों को सलाखों के भीतर पहुंचा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 7 Oct 2017, 7:14 PM IST

illicit alcohol

महिलाएं पुलिस से बोलीं - साहब, यहां खुलेआम चल रहा गंदा काम, पूरा परिवार देता है साथ

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गोविंदपुर में महिला समूह ने नशामुक्ति के खिलाफ अभियान छेड़ी रखी है। शराब के खिलाफ चल रही महिलाओं की मुहिम का उस वक्त असर दिखा जब इलाके में धड़ल्ले से चल रहे कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

दरअसल कांकेर के गोविंदपुर में शराब बनाना, बेचना व पीने के खिलाफ ‌महिला समूह ने जंग का ऐलान कर दिया है। इसी दौरान किसी ने बताया कि गांव का एक परिवार काफी दिनों से कच्ची शराब बनाने का काम कर रहा है। कच्ची शराब लोगों को बेचता है।

Read More : नशे में धुत CRPF जवान समेत 3 दरिंदों ने बंधक बनाकर लूटी विधवा की अस्मत

महिलाएं घर के पास पहुंची तो अंदर से शराब की गंध आ रही थी, तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस तो घर में कच्ची शराब बनाने के लिए सड़ा रहे चावल एवं जरकीन में रखी शराब को बरामद किया और कार्रवाई के लिए आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

Read More : गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने ब्वॉयफ्रेंड ने किया ये काम, पढ़कर आप भी हो जाएंगे शॉक

शराब बनाने के आरोप में पकड़े जाने पर ग्रामीण भी आरोपी के बचाव में आ गए। शराब के साथ गिरफ्तार युवक देवचरण विश्वकर्मा (31) पिता धानुराम विश्वकर्मा निवासी गोविन्दपुर पर मात्र 150 रुपए का मामला दर्ज किया। शराब एवं सड़ा चावल मिलने एवं अन्य शराब बनाने वाले सामान मिलने पर भी आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Read More : कुदरत का यह कैसा कहर ! देवी-देवताओं की विदाई कर लौट रहा युवक दुनिया से हो गया विदा

नशामुक्ति के लिए महिलाएं चला रही अभियान
गोविंदपुर की महिलाएं गांव को शराब-गांजा से मुक्त बनाने के लिए दो माह से सूरज ढलते ही चौक चौराहों पर लाठी डंडा लेकर पहरा दे रही हैं। गांव में शराब का सेवन करने वाले एवं बेचने वालों पर नजर रख रही हैं। इससे मदिरा प्रेमियों में खलबली मची है। शुक्रवार को भी महिलाओं की टोली गांव में भ्रमण कर रही थी।