रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षकों के लिए अच्छी खबर। दरअसल, दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, कबीरधाम एवं बेमेतरा जिले के आरक्षकों को जल्द मिलेगा प्रमोशन का तोहफा। दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जी.पी. सिंह ने बुधवार को आरक्षक से प्रधान आरक्षक ''अ' वर्ग प्रमोशन के लिए योग्यता सूची - 2018 जारी की है, जिन्हें जल्द ही पीपी कोर्स करने के बाद प्रमोशन दिया जाएगा।