22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / SilentSatyagraha : राहुल के समर्थन में काला मास्क लगाकर 6 घंटे किया मौन सत्याग्रह

SilentSatyagraha : राहुल के समर्थन में काला मास्क लगाकर 6 घंटे किया मौन सत्याग्रह

#SilentSatyagraha : मंच में कांग्रेस नेताओं ने दिखाई एकजुटता, महात्मा गांधी को पुष्पाजंलि अर्पित करने के साथ शुरू हुआ मौन सत्याग्रह
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 13 Jul 2023, 11:40 AM IST

SilentSatyagraha :  राहुल के समर्थन में काला मास्क लगाकर 6 घंटे किया मौन सत्याग्रह

SilentSatyagraha : राहुल के समर्थन में काला मास्क लगाकर 6 घंटे किया मौन सत्याग्रह

रायपुर. राहुल गांधी के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बुधवार को राजधानी के गांधी मैदान में मौन सत्याग्रह किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करीब 6 घंटे तक मुंह में काला मास्क लगाकर बैठे रहे। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन की गूंज सुनाई देते रहे। मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकजुट दिखाई दिए।

मंच पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सरकार के मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। गांधी मैदान में आंदोलन की शुरुआत गांधी प्रतिमा में पुष्पाजंलि अर्पित कर हुई। मौन सत्याग्रह के लिए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। मौन सत्याग्रह में पहुंचे कार्यकर्ता राहुल के समर्थन में पोस्टर लेकर बैठे नजर आए।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दीपक बैज बनाये गए नए प्रदेश अध्यक्ष

प्रजातंत्र की रक्षा के लिए लड़ती रहेगी कांग्रेस: सीएम: सीएम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, आज लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जनता की आवाज बुलंद करने वाले लोगों की आवाज बंद करने की बात हो रही है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई और उनके निवास को खाली करवाया गया है। विरोध में आज रायपुर में सभी जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आएं थे। जो आवाज आज राहुल गांधी उठा रहे हैं उसे कुचलने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, एक्टिव हुआ मानसून, प्रदेश में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट जारी

ई-रिक्शा में विकास, सीएम ने किया ट्वीट

इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक अपने समर्थकों और क्षेत्र के लोगों के साथ शामिल हुए। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों को ई-रिक्शा में बैठकर खुद लगाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटकर इसकी जानकारी साझा की है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि आमजनों के साथ रहकर ही उनके दुख दर्द और ख़ुशी को समझा जा सकता है।

मौन रहते हुए नेताओं ने कहा

राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे षड्यंत्रों के खिलाफ आयोजित मौन सत्याग्रह में हिस्सा लिया।

कुमारी सैलजा, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी

मौन एक बहुत ही सशक्त भाषण है। आप अगर इसको अपनाएंगे तो धीरे-धीरे आपको भी सारी दुनिया सुनने लगेगी।

टीएस सिंहदेव, डिप्टी सीएम

सत्ताधारी तानाशाह सरकार के खिलाफ मौन सत्याग्रह जारी है। सत्य की आवाज को दबाने का हर प्रयास विफल होगा।

मोहन मरकाम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

प्रदर्शन पर गरमाई सियासत

ये पिछड़ा वर्ग का अपमान: साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस के मौन सत्याग्रह को पिछड़े वर्ग का अपमान बताया है। कांग्रेस पिछड़े वर्ग को गाली देने और उसका उपहास उड़ाने वालों का समर्थन देकर नमक छिड़कने का काम कर रही है। कांग्रेस पिछड़े वर्ग के साथ नहीं, बल्कि पिछड़े वर्ग को गाली देने वाले के साथ खड़ी है।

साव पहले अपना ज्ञानवर्धन कर लें: सीएम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, इसमें पिछड़ा वर्ग की क्या बात है। यदि मोदी सरनेम है, तो इसे मुसलमान और फारसी भी लिखते हैं। अग्रवाल और अपर क्लास के लोग भी मोदी लिखते हैं। विभिन्न जाति और विभिन्न धर्म के लोग भी लिखते हैं। इस मामले में अरुण साव पहले अपना ज्ञानवर्धन कर लें।