
छत्तीसगढ़ में गरीब बच्चे भी पढ़ सकेंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल में
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सकारात्मक सोच से छत्तीसगढ़ सरकार ने उन परिवारों के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया है जो कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से अपने बच्चों को महंगे अंग्रेजी निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने में समर्थ नहीं थे। छत्तीसगढ़ शासन ने गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों के बेहतर शिक्षा के प्रबंध में एक और कड़ी को शामिल कर लिया है। यह कड़ी अंग्रेजी मीडियम के सरकारी स्कूल हैं, जहां बच्चों को मुफ्त में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से दिए जाने की पहल शुरू कर दी गई है।
नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और केरल को दीं शुभकामनाएं, जानिए क्यों
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर 1 नवंबर को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केरल से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित प्रदेश के मंत्रियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना की शुरुआत की गई।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]मोदी का कानून पूंजीपतियों के लिए, हमारा संशोधन किसानों के हक में : भूपेश बघेल
कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौरान यह बड़ा कदम भूपेश बघेल सरकार ने उठाया है। प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ में सभी जिला मुख्यालयों में 52 स्वामी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू कर दिए गए हैं। इन स्कूलों में अत्याधुनिक लाइब्रेरी एवं लैब, कम्प्यूटर और साइंस लैब के साथ ही ऑनलाइन शिक्षा की भी पूरी सुविधा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन स्कूलों को विकसित करने हेतु 130 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। इन स्कूलों में अब तक 27 हजार 741 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नए इंग्लिश मीडियम स्कूल ब्लॉक मुख्यालयों में खोले जाएंगे।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...बिहार चुनाव : मुफ्त टीका पर राहुल गांधी बोले चुनावी तारीख देखें, सीएम भूपेश ने पूछा क्या हमें पैसे देने होगे?
Published on:
2 Nov 2020, 1:09 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.