6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के प्रयास और एकलव्य के बच्चों का जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन

प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के 360 विद्यार्थियों में 192 क्वालीफाई हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के 102 विद्यार्थियों में 47 हुए क्वालीफाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 9 Aug 2022, 12:32 AM IST

छत्तीसगढ़ के प्रयास और एकलव्य के बच्चों का जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के प्रयास और एकलव्य के बच्चों का जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन

रायपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जून एवं जुलाई 2022 में आयोजित जेईई मेन्स की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें छत्तीसगढ़ के प्रयास और एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के 192 और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के 47 विद्यार्थी क्वालीफाई हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- कांग्रेस मजबूत है, देखें वीडियो
प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, कांकेर, कोरबा, जशपुर से कुल 360 विद्यार्थी जेईई मेन्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 192 विद्यार्थी जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं। सबसे अच्छा परिणाम प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी रायपुर का रहा। यहां की 38 छात्राओं में से 32 क्वालीफाई हुई। प्रयास बालक रायपुर के 72 छात्रों में से 56 क्वालीफाई हुए। इसी तरह दुर्ग से 27, बिलासपुर से 17, बस्तर से 16, सरगुजा से 17, जशपुर से 12, कांकेर से 10 तथा कोरबा से 5 विद्यार्थी जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को बताया किसानों के हित में
इसी तरह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के 102 विद्यार्थी जेईई मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 47 विद्यार्थी जेईई एडवांस हेतु क्वालीफाई हुए हैं। बता दें कि प्रयास में कक्षा 9वीं में राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन होता है। यहां कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्कूली शिक्षा के साथ अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा जैसे जेईई मेंस, जेईई एडवांस, नीट, एनटीएसई, सीए, सीएस तथा क्लैट की कोचिंग कराई जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश करने हेतु सक्षम बनाना है।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलीं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल, कानून व्यवस्था का बताया हाल
प्रयास और एकलव्य विद्यालयों से अब तक 97 विद्यार्थी आईआईटी, 261 विद्यार्थी एनआईटी, 44 विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा सीए, सीएस, सीएमए में 29 तथा क्लैट में 3 विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त करने में सफल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब तक 833 विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त करने में सफल रहे हैं।
4) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : आजादी के अमृत महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में तिरंगा वाली विशेष डीपी फ्रेम