16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बनेंगे रेल पहिए, जिन्दल लगाएगा फैक्ट्री

भारत का पहला रेल व्हीलसेट निर्माण संयंत्र होगा स्थापित कंपनी ने जीआईएफएलओ-हंगरी के साथ किया समझौता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 28 May 2022, 1:49 AM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बनेंगे रेल पहिए, जिन्दल लगाएगा फैक्ट्री

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बनेंगे रेल पहिए, जिन्दल लगाएगा फैक्ट्री

देश में निजी क्षेत्र की पहली कंपनी जो विशेष रेलों का उत्पादन करने के साथ यात्री डिब्बों और मालगाडिय़ों के लिए पहियों का निर्माण करेगी। इस रेल पहिया फैक्ट्री की शुरुआती उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 25 हजार व्हीलसेट होगी। जिन्दल स्टील छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रेल पहिये की फैक्ट्री लगाएगा। जिन्दल स्टील एसिमेट्रिक रेलों के लिए रेल फोर्जिंग यूनिट की स्थापना भी करेगा। इन रेलों का उपयोग तेज रफ्तार दौडऩे वाली ट्रेनों के लिए होगा। इसके लिए जीआईएफएलओ-हंगरी के साथ जिन्दल ने समझौता किया है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, देखें वीडियो
जिन्दल देश की विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं के लिए हेड हार्डेंड रेल भी तैयार कर रहा है। रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए जिन्दल स्टील एसिमेट्रिक रेलों के लिए रेल फोर्जिंग यूनिट भी स्थापित कर रहा है। इसका इस्तेमाल रेल ट्रैक्स स्वीचेज, खासकर तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन में किया जाएगा। जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने छत्तीसगढ़ में अपनी रायगढ़ सुविधा में भारत का पहला रेल व्हीलसेट निर्माण संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। दोनों फर्मों ने 27 मई को नई दिल्ली में फिक्की के साथ हंगरी के दूतावास द्वारा आयोजित 'इंडिया हंगरी बिजनेस फोरम' में परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]द्रौपदी की एक जिद से नक्सल क्षेत्र की हजारों महिलाओं की बदल गई तकदीर
जिन्दल स्टील एंड पावर के प्रबंध निदेशक वी.आर. शर्मा ने कहा कि उनकी कंपनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए प्रतिबद्ध है। जिन्दल स्टील 1080 एचएच एवं 1175 एचटी हेड हार्डेंड रेल ग्रेड की एकमात्र भारतीय निर्माता है। ये पटरियां 25 टन से अधिक भार वहन की क्षमता रखती हैं और तेज रफ्तार दौडऩे वाली गाडिय़ों के लिए उपयुक्त हैं। जेएसपी 60ई1, जेडयू1-60 और 60ई1ए1 मानदंडों के अनुरूप आर260 और 880 ग्रेड की पटरियों का भी निर्माण करता है और आर350 एचटी ग्रेड पटरियों का निर्यातक है।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन की होगी सीधी भर्ती