8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Rains: अगले 5 घंटे में वज्रपात के साथ होगी तूफानी बारिश, Alert जारी

Chhattisgarh Rains: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज वज्रपात के साथ भयंकर बारिश के आसार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 25 May 2024, 7:15 AM IST

Chhattisgarh Rains

Chhattisgarh Rains: छत्तीसगढ़ में नमी के कारण लगातार मौसम बदल रहा है। अभी तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शुक्रवार को एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा, अंधड़ तथा वज्रपात हो सकता है। शुक्रवार को बस्तर व सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार है।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा, भले ही तापमान में मामूली गिरावट रही, लेकिन उमस बढ़ी है। अधिकतम तापमान (Chhattisgarh Rains) 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि हवा में 50 फीसदी से ज्यादा नमी दर्ज गई।

हवा में नमी से बढ़ रही है उमस

तेज धूप के चलते उमस काफी रही। प्रदेशभर में तिल्दा 42.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। चार दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। (Chhattisgarh Rains) पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से झारखंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है।

Chhattisgarh Rains: इस सिस्टम से बदल रहा है मौसम

एक चक्रीय चक्रवात पश्चिम बिहार के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश के आसार है।

तापमान

जिला - अधि. - न्यू.

  • रायपुर - 40.4 - 25.7
  • माना - 40.0 - 25.8
  • बिलासपुर - 41.0 - 27.0
  • पेण्ड्रारोड - 39.6 - 24.6
  • अंबिकापुर - 38.8 - 23.0
  • जगदलपुर - 37.4 - 25.4
  • दुर्ग - 42.6 - 26.0
  • राजनांदगांव - 41.3 - 25.6

Chhattisgarh Rains: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। (Chhattisgarh Rains) सबसे अधिक बारिश बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में हुई थी। वहीं बालोद में तूफानी हवा के बारिश में पेड़, घर के छत और बिजली खंभे गिर गए। बारिश से माहौल इतना बिगड़ा की 36 घंटे तक बिजली गायब रही।

कल यानी (23 मई दिन- गुरुवार) को रायपुर में भी शाम को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं आज भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने के आसार है। वहीं तेज अंधड़ के साथ गरज-चमक के साथ बदल बरसने की संभावना है।