10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में छत्तीसगढ़ के बंधक बनाए हाथी के बच्चे की मौत, अन्य 4 भी गोलियों के छर्रे से घायल

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बंधक बनाए गए हाथी के एक बच्चे की जहर से मौत हो गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 24 Sep 2018, 9:08 AM IST

elephant

MP में छत्तीसगढ़ के बंधक बनाए हाथी के बच्चे की मौत, अन्य 4 भी गोलियों के छर्रे से घायल

रायपुर. मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बंधक बनाए गए हाथी के एक बच्चे की जहर से मौत हो गई है। घटना के बाद मध्यप्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) शाहबाज अहमद ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जहर देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हीं, 4 अन्य बंधक हाथियों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। इन हाथियों के शरीर में गोलियों के छर्रे मिले हैं। इन हाथियों को किसने गोली मारी इसका सुराग अब तक नहीं पता चल सका है। बताया जा रहा है कि इन हाथियों को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ले जाने की तैयारी थी।

वहीं छत्तीसगढ़ वन विभाग के अफसर और एलीफेंट प्रोजेक्ट से जुड़े प्रभारी चुप्पी साधकर बैठे हुए है। छत्तीसगढ़ के वन विभाग के पीसीसीएफ आरके सिंह और एलीफेंट प्रभारी केके बिसेन को हाथी के मौत की जानकारी ही नहीं है। इन दोनों ही अफसरों ने हाथी को बंधक बनाए जाने के बाद भी आज तक उन्हें वापिस लाए जाने की पहल तक नहीं की।

मौत पर संदेह : वन विभाग की कस्टडी में हाथी के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर विभागीय अधिकारियों में हडक़ंप मच गया है।

हांलांकि उन्होंने ग्रामीणों द्वारा जहर दिए जाने की आशंका जताई है, लेकिन बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के इन 5 हाथियों को सीधी वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 11 से 13 सिंतम्बर के बीच पकड़ा था। इसके बाद उन्हें अपनी कस्टडी में लेने के बाद लोहे के सांकलों में जकडक़र स्थानीय स्कूल में रखा गया था। इन परिस्थितियों में हाथी की मौत से विभागीय अधिकारियों की लापरवाही उजागर होती है।

नितिन सिंघवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वन्य जीव प्रेमी