
Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 जून को रायपुर (Raipur) में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट मीटिंग के बाद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिपरिषद ने योग (Yoga) विषय को समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) के अंतर्गत लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस निर्णय से योग शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान गतिविधियों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा तथा आयुष प्रणाली (AYUSH System) को और मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में चलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें