रायपुर. छत्तीसगढ़ में किसान अपनी बाडिय़ों में सब्जी-भाजी के साथ ही अब मूंगफली, सूरजमुखी और मक्का (corn) जैसी फसलों की खेती करने लगे हैं। सुराजी गांव योजना 'नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी' से गांव और ग्रामीणों की तस्वीर और तकदीर बदलने लगी है।
इस योजना के बाड़ी (Badi) विकास कार्यक्रम का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में जशपुर जिले के किसान भी अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में जुटे हैं। बगीचा ब्लॉक के गांव दुर्गापारा के आदिवासी किसान रतनराम साय ने अपनी बाड़ी में पहली बार मूंगफली (groundnut) और सूरजमुखी (sunflower) की खेती की है। किसान साय (sai) का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार (chhattisgarh government) की सुराजी गांव योजना छोटे किसानों के लिए बेहद लाभकारी है। बाड़ी विकास कार्यक्रम का लाभ उठाकर छोटे किसान अपनी थोड़ी सी जमीन में भी अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। साय की मेहनत से उनकी बाड़ी में सूरजमुखी और मूंगफली की लहलहाती फसल (crop) को देखकर आसपास के गांव के किसान भी लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। इसे भी पढ़ें...कोरोनाकाल में पत्रकारिता की चुनौती, प्रेस करता है एंटीडोट का काम