25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 6 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षाकर्मी 3 नवंबर को राजधानी में करेंगे प्रदर्शन

भाजपा शासन काल में शिक्षाकर्मीयों ने जमकर किया था विरोध प्रदर्शन, अब अपनी मांगों को लेकर फिर से प्रदर्शन और रैली की है तैयारी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 7 Mar 2020, 2:33 PM IST

protest

इन 6 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षाकर्मी 3 नवंबर को राजधानी में करेंगे प्रदर्शन,इन 6 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षाकर्मी 3 नवंबर को राजधानी में करेंगे प्रदर्शन

रायपुर . पिछले सरकार में विवादों के कारण चर्चे में रहे छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी कर्मचारियों ने फिर से अपने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन की तारीख तय कर ली है। छत्तीसगढ़ प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन की ओर से 3 नवंबर को प्रदेश के राजधानी धरना स्थल बूढ़ातालाब में धरना और रैली निकाली जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने बताया कि शिक्षाकर्मी लंबे समय से राज्य सरकार से मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ देते हुए 10 वर्ष में प्रथम और 20 वर्ष में द्वितीय क्रमोन्नति वेतनमान देने, वर्ग तीन की वेतन विसंगति दूर करने, समस्त संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मियों को अविलंब संविलियन करने, दिवंगत और पीड़ित परिवार के आश्रितों को तत्काल नि:शर्त अनुकम्पा नियुक्ति करने की मांग कर रही है।

राज्य सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों का फेडरेशन के मांग की ओर ध्यान आकर्षण हो इसलिए 3 नवंबर को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करके विरोध रैली निकाली जाएगी। संघ के पदाधिकारियों की माने तो प्रदर्शन और रैली में हजारो की संख्या में शिक्षाकर्मी उपस्थित होंगे।