18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना इफेक्ट : लॉकडाउन में अटका शिक्षकों का प्रमोशन

- 300 से ज्यादा शिक्षक प्रभावित, लॉकडाउन की वजह से विभागीय कार्यवाही में हो रही लेटलतीफी ।
2 min read
Google source verification
teacher

लॉकडाउन में अटका शिक्षकों का प्रमोशन

रायपुर।स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने विभाग में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षकों को प्रमोशन देने का निर्णय लिया था। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर रायपुर संभाग के शिक्षकों की प्रारंभिक प्रमोशन सूची बनाई गई है। लॉकडाउनकी वजह से विभागीय कार्यवाही में लेटलतीफी हो रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो जिन शिक्षकों का नाम लिस्ट में थे, वे पिछले 10वर्षों से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। अधिकारी लॉकडाउन खुलने के बाद प्रमोशन लिस्ट की प्रक्रिया को पूरा करने और सार्वजनिक करने की बात कह रहे हैं।

READ MORE : कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 11825 मरीज मिले, 12,168 स्वस्थ हुए

300 से ज्यादा पदों पर होना है प्रमोशन
रायपुर में लगभग 300 से ज्यादा पदों पर प्रमोशन देने की तैयारी है। प्रारंभिक तौर पर लिस्ट अपडेट कर दी गई है। इस लिस्ट के अलावा जिला स्तर पर बाबूओं व शिक्षकों को प्रमोशन देना है। जो शिक्षक प्रमोशन पाने की लिस्ट में शेष है, उनसे दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है।

वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन
वरिष्ठता सूची के आधार पर प्रारंभिक लिस्ट तैयार की गई है। सूची का प्रकाशन करके दावा-आपत्ति लिया जाएगा। लॉकडाउन के बाद सूची प्रकाशन की प्रक्रिया की जाएगी। जिन पदों पर प्रमोशन होगा, वे प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक व वर्ग तीन के पद हैं।

READ MORE : छत्तीसगढ़ में गुजर गया पीक, कोरोना की रफ्तार हुई थोड़ी कम, जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा

अप्रैल माह में विभागीय प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से लेटलतीफी हुई है। लॉकडाउन खुलने के बाद प्रक्रिया पूरी की जाएगी और विभाग में लंबे अर्से से प्रमोशन का इंतजार कर रहे जिम्मेदारों को उनका हक दिया जाएगा।
- अशोक नारायण बंजारा, जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर।

READ MORE : हद हो गई लापरवाही की: जिंदा मरीज का बना दिया डेथ सर्टिफिकेट, परिजनों ने किया बवाल