16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गेड़ी, भौंरा और फुगड़ी को छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण करेगा प्रोत्साहित

छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निंग बॉडी ने लिया निर्णय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 30 Jan 2020, 8:42 PM IST

cgnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली त्योहार पर गेड़ी पर चले थे और भौंरा चलाया था। - फाइल फोटो

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विलुप्त होते जा रहे ट्रेडिशनल खेलों गेड़ी, भौंरा और फुगड़ी को अब प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में गुरुवार को हुई छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की प्रथम बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि खिलाडिय़ों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक खेल अकादमियां प्रारंभ की जाएंगी।

बीजेपी में शामिल हुई स्टार शटलर साइना नेहवाल
खिलाडिय़ों को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की जाएगी। वहीं, प्रदेश के महत्वपूर्ण खेल स्टेडियम अब छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के अधीन रखे जाएंगे। खेल अकादमी का संचालन सीएसआर मद के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति को सौंपा।
[typography_font:14pt]नमामि गंगा प्रोजेक्ट की राशि में छत्तीसगढ़ ने अमित शाह से मांगा हिस्सा
गवर्निंग बॉडी की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, खेल मंत्री उमेश पटेल सहित संबंधित आला अधिकारी उपस्थित थे।
[typography_font:14pt;" >घनघोर नक्सली इलाके में शांति के लिए दौड़ेगे देश-विदेश के नामी धावक