26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस सरकार पर लगा गंभीर आरोप: प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर कांग्रेस ने हासिल की जीत – डॉ. रमन सिंह

मुख्यमंत्री भूपेश का तीखा हमला कहा केन्द्र सरकार के रवैए से आम जनता है दुखी ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 24 Oct 2019, 7:07 PM IST

कांग्रेस सरकार पर लगा गंभीर आरोप: प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर कांग्रेस ने हासिल की जीत - डॉ. रमन सिंह

कांग्रेस सरकार पर लगा गंभीर आरोप: प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर कांग्रेस ने हासिल की जीत - डॉ. रमन सिंह

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजनितिक गर्माहाट थोड़ी शांत होती नज़र आ रही है। चित्रकोट उपचुनाव के परिणाम के बाद जहा प्रदेश कांग्रेस फुले नहीं समा रहे है वही भारतीय जनता पार्टी को मंथन की आवश्यकता है। चुनाव नतीजे में चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को हार मिलने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके कांग्रेस जीती है। वही हार की जिम्मेदारी कौन लेगा इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा पार्टी में मंथन करेंगे।

Exclusive Photo: जान की बाजी लगाकर लोकत्रंत्र के महापर्व में शामिल हुए धुर नक्सल क्षेत्र के मतदाता, नदी पारकर पहुंचे पोलिंग बूथ

बता दें कि चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम ने भाजपा प्रत्याशी लच्छुराम कश्यप को 17,862 मतों से पराजित किया है। राजमन के पहले यह सीट कांग्रेस के ही दीपक बैज के पास थी। दीपक बैज के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उपचुनाव 21 अक्टूबर को संपन्न हुआ था।

देर रात घर नहीं पहुंचा पति तो ढूढ़ने निकली पत्नी, लोगों ने बताया डॉक्टर साहब स्वीमिंग पूल में डूब गए

उपचुनाव में जीत के बाद बोले मुख्यमंत्री बघेल
छत्तीसगढ़ में चित्रकोट विधानसभा सीट (Chitrakot Assembly Seat) पर हुए उपचुनाव (Bypoll) की जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने चित्रकोट की जनता को धन्यवाद दिया है। दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि बस्तर और सरगुजा पूरा हमारा हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक नहीं है। बस्तर और सरगुजा के मतदाताओं ने पूरा आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को दिया है।

मां के बैंक अकाउंट से गायब थे पैसे, देने लगी थाने जाने की धमकी तभी बेटे ने उठा लिया ये आत्मघाती कदम

मुख्यमंत्री का केंद्र सरकार पर धावा
मुख्यमंत्री भूपेश ने भाजपा शासित केन्द्र सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, केन्द्र सरकार के रवैए से आम जनता दुखी है। किसान दुखी है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को दोनों राज्यों की जनता ने स्वीकार नहीं किया। उनकी नीतियों को स्वीकार नहीं किया ये उनके नेतृत्व की हार है।

Click & Read More Chhattisgarh News.