18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: इस बार मकर संक्रांति पर कंपकपाएगी ठंड, घर से निकलने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां

CG Weather Update: पूरे भारत देश में ठंड का कहर जारी है। छत्तीसगढ़ में अभी लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ते ठण्ड को देखते हुए अब ऐसा कहा जा रहा है कि शनिवार से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।
2 min read
Google source verification
CG Weather Update

मकर संक्रांति से फिर कंपकपाएगी ठंड

CG Weather Update: पूरे भारत देश में ठंड का कहर जारी है। छत्तीसगढ़ में अभी लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ते ठण्ड को देखते हुए अब ऐसा कहा जा रहा है कि शनिवार से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार से उत्तर दिशा से आ रही शुष्क हवा फिर से प्रभावी होने की आशंका जताई जा रही है। इस वजह से एक बार फिर से ठंड बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़(Chhattisgarh Weather Update) में भी अब ठंड बढ़ने लगी है। लोगों को कोहरे और ठंड से बचने के लिए अब अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में ठंड में बढ़ोतरी तो होगी ही लेकिन साथ ही साथ तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। पश्चिम से हवाओं के आने को वजह से न्यूनतम तापमान(Chhattisgarh Weather Update) में मामूली परिवर्तन होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इन हवाओं की वजह से शनिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बैंककर्मी ने शादीशुदा महिला से किया रेप, डरा-धमकाकर कई महीनों तक करता रहा यौन-शोषण, फिर ऐसे हुआ मामले का खुलासा

तापमान में गिरावट की संभावना
अभी छत्तीसगढ़(Chhattisgarh Weather Update) में न तो बहुत ज्यादा सर्दी है और न ही गर्मी। दिल्ली से अगर हम तुलना करें तो छत्तीसगढ़ में ठंड कम है। मगर शनिवार से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। पिछले चार दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम बिल्कुल साफ है। यही वजह है कि अभी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम
अगर हम छत्तीसगढ़(Chhattisgarh Weather Update) के तापमान में परिवर्तन की बात करें तो अधिकतम तापमान दो दिन से सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ही कम है।

सर्दी से बचने के लिए शराब न पिएं तो बेहतर है। शराब शरीर के तापमान को कम करती है जो ठंड के मौसम में नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसके अतिरिक्त सर्दी से बचने के लिए आप गर्म कपड़े पहनें। सिर पर हेट लगाए रखें ताकि ठंडी हवाएं आपके कानों में न पहुंच सके।

आप दस्ताने की जगह पर मिट्टन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिट्टन्स को दस्तानों की तुलना में ज्यादा गर्म माना जाता है क्योंकि इसमें उंगलियां अलग-अलग नहीं रहती, जिससे पूरे शरीर में गर्मी बनी रहती है इस तरह से आप खुद को सर्दी से बचा सकते हैं। हालांकि इसके अलावा आप कुछ खाने की चीजों को भी सर्दी के मौसम में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।