24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म निर्माण का हब बनकर उभरेगा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रोत्साहन : भूपेश बघेल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 11 Sep 2021, 11:50 PM IST

फिल्म निर्माण का हब बनकर उभरेगा छत्तीसगढ़

फिल्म निर्माण का हब बनकर उभरेगा छत्तीसगढ़

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ फिल्म नीति का उद्देश्य प्रदेश को फिल्म अनुकूल राज्य बनाना और फिल्म शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ को सेंट्रल हब के रूप में विकसित करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान करने के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

फिल्म भूलन द मेज को सरकार देगी एक करोड़ रुपए
भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार को मुलाकात की। छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म निर्माण हब बनकर उभरेगा। फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ में निर्मित राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त फिल्म को प्रोत्साहन अनुदान दिए जाने के प्रावधान तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म 'भूलन द मेज' को प्रोत्साहन अनुदान के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]कार्टून विधा को जीवित रखें और नई पीढिय़ों को जानकारी दें
छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष जैन सहित अनुमोद राजवैद्य, आर.पी. सिंह, मनोज वर्मा, सुनील तिवारी, योगेश अग्रवाल, अनुराधा दुबे, शैलेन्द्र धर दीवान, सुनील सोनी, संजीव बख्शी, तुलेन्द्र पटेल, अमित जैन, देव वैष्णव आदि ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा राज्योत्सव तक