
CG Vyapam Exam (photo-patrika)
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं विधि और विधायी कार्य विभाग नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक ग्रेड 3/प्रोसेस राइटर पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 24 जुलाई की शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल यानी व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण में सहायक ग्रेड 3-प्रोसेस राइटर के 54 पदों और विभाग में सहायक ग्रेड तीन के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यानी संयुक्त भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 64 पदों पर भर्ती किए जाएंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 25 से 27 जुलाई तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 6 सितंबर को संभावित है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक होगी। परीक्षा रायपुर और बिलासपुर जिले में आयोजित होगी। ऑनलाइन आवेदन भरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर 07712972780 या 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।
सहायक ग्रेड 3-प्रोसेस राइटर पदों में आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास 12वीं उत्तीर्ण, प्रोग्रामिंग/डाटा एंट्री ऑपरेटर में एक वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र और शीघ्रलेखन एवं टंकण मंडल से 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति से हिन्दी/अंग्रेजी टंकण का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी।
परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके प्राप्तांकों के आधार पर पदों के पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया जाएगा। द्वितीय चरण में कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। कौशल परीक्षा में अभ्यर्थियों को 15 मिनट में 250 शब्द टाइप करने के लिए दिए जाएंगे। कौशल परीक्षा केवल योग्यता जांच के लिए ली जाएगी। केवल प्रथम चरण के प्राप्तांकों के आधार पर चयन होगा।
वहीं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा 11 जून को प्री बीएड एवं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (Vyapam rules for Pre BEd Entrance Exam) का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आयोजित होगी। प्री बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 6 हजार 982 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2 हजार 124 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 9 हजार 106 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Published on:
03 Jul 2026 10:15 am
