24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ दूरदर्शन पर छत्तीसगढ़ी सीरियलों का प्रसारण करने की मांग की नरेन्द्र मोदी सरकार से

आलाप आर्टिस्ट एसोसिएशन ने 24 घंटे का चैनल शुरू करने को कहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 8 Dec 2020, 11:09 PM IST

छत्तीसगढ़ दूरदर्शन पर छत्तीसगढ़ी सीरियलों का प्रसारण करने की मांग की नरेन्द्र मोदी सरकार से

छत्तीसगढ़ दूरदर्शन पर छत्तीसगढ़ी सीरियलों का प्रसारण करने की मांग की नरेन्द्र मोदी सरकार से

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिए दूरदर्शन (Doordarshan) के अलग चैनल की मांग पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) सरकार से की गई है। आलाप आर्टिस्ट एसोसिएशन ने 24 घंटे का छत्तीसगढ़ी चैनल शुरू करने को कहा है, जिसमें स्थानीय निर्माता-निर्देशकों द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ी सीरियलों के प्रसारण किया जाए।

छत्तीसगढ़ के सीएम बोले अन्नदाताओं से अपराधियों जैसा व्यवहार
आलाप आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नरेन्द्र मोदी सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के नाम एक मांग पत्र भारतीय जनता पार्टी के सांसद मोहन मंडावी को सौंपा। इसमें आलाप के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ठाकुर और महासचिव अनुमोद राजवैद्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ दूरदर्शन (DD Chhattisgarh) पर छत्तीसगढ़ी फिल्में, छत्तीसगढ़ी सीरियलों और छत्तीसगढ़ी गानों का प्रसारण किया जाए ताकि स्थानीय कलाकारों को काम मिले और वे आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान से बायो एथेनॉल उत्पादन की अनुमति दे मोदी सरकार
भाजपा (BJP) के कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने आलाप आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह 24 घंटे के पृथक छत्तीसगढ़ दूरदर्शन चैनल के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Minister Prakash Javadekar) को पत्र लिखेंगे। भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि इसके लिए संसद (Parliyament) में भी बात रखेंगे। आलाप के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महासचिव अनुमोद राजवैद्य, निर्माता-निर्देशक सतीश जैन, अनुपम वर्मा, शैलेन्द्रधर दीवान, नीरज वर्मा, छालीवुड (Chhalywood) अभिनेता प्रकाश अवस्थी, नरेन्द्र ठाकुर आदि शामिल थे।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...अमित शाह से भूपेश बघेल ने रोजगार के अवसर बढ़ाने का किया आग्रह