कोलकाता नाइट राइडर ने ईडन गार्डन, कोलकाता में 6 विकेट खोकर 261 रन का विशाल स्कोर दिया था। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने 8 गेंदें बाकी रहते सिर्फ दो विकेट खोकर 262 रन बना दिए। ओपनर प्रभसिमरन सिंह 20 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 270 की स्ट्राइक रेट के साथ 54 बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 93 रन जोड़े।