10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने न्यूयार्क में मनाई शिवाजी जयंती

10 दिन के अमेरिका प्रवास पर हैं मुख्यमंत्री
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Mithlesh Mishra

•

Updated: 18 Feb 2020, 11:44 PM IST

छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री ने न्यूयार्क में मनाई शिवाजी जयंती

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने न्यूयार्क में मनाई शिवाजी जयंती

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यूयार्क के भारतीय उच्चायोग में शिवाजी महाराज की जयंती मनाई। उच्चायोग में आयोजित शिवाजी जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, बड़ी प्रसन्नता की बात है कि देश से हजारो मील दूर न्यूयार्क में हम शिवाजी महाराज की जयंती मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने शिवाजी के व्यक्तित्व और शिक्षाओं पर बात करते हुए छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच संबंधों का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी मिशन को भी संबोधित किया। यहां भारत के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुददीन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी। उनका कहना था, छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहां लोहा, कोयला और बाक्साइट तीनों की उपलब्धता है। यहां हीरा भी है, लेकिन उसकी खुदाई शुरू नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान औद्योगिक विकास और आर्थिक बदलाव के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की भी जानकारी साझा की। इस दौरान मुख्य सचिव आरपी मंडल, एसीएस सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी आदि भी मौजूद रहे।