जामगांव (एम) में केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई की स्थापना
बैठक में दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम जामगांव (एम) में लघुवनोपज की केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई की स्थापना का फैसला हुआ। इसमें आयुर्वेदिक दवाएं, जड़ी बूटी, शहद , लाख, चिरौंजी, महुआ, बेल, इमली, बांस इत्यादि का प्रसंस्करण होगा। यहां प्राइवेट कंपनी के लोग आएंगे, तो उन्हें भी अवसर मिलेगा।