कर्मचारी खुश पर आंदोलन पर अडिग : मुख्यमंत्री की घोषणा से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इस घोषणा का स्वागत किया है। वहीं अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर असंतोष भी जताया है और कहा है कि ९ अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन यथावत रहेगा। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के पूर्व संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा, उम्मीद है कि आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री कर्मचारी संघों की अन्य मांगों को भी पूरा करेंगे। प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पीआर यादव ने कहा, सातवां वेतनमान के समान गृहभाड़ा समेत अन्य भत्ते पुनरीक्षित करके दिया जाए। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह व महामंत्री वीपी तिवारी ने इसके लिए आभार जताने के साथ वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों पर निर्णय नहीं होने पर असंतोष जताया है।