3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से सीएम बघेल ने की मुलाकात, शाम को बैठक में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर। कई बैठकों में होंगे शामिल।

2 min read
Google source verification
photo1659778375.jpeg

रायपुर। इस वर्ष को देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपाल के साथ बैठक करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली प्रवास पर हैं। उन्होंने इस दौरान नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की।

दरअसल सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को ही दिल्ली पहुँच चुके हैं। वे नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे। सीएम अगले 3 दिन केंद्रीय बैठकों में शामिल होंगे। जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर भी एक बैठक प्रधानमंत्री के साथ प्रस्तावित है।

सीएम बघेल कल दिल्ली के किंग्सवे कैंप भी पहुंचे। जहाँ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस सांसदों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पुलिस ने यहीं प्रदर्शन कर रहे कोंग्रेसियों को डिटेन किया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा दिल्ली के किंग्सवे कैंप पहुंचा हूँ। यहां हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी, श्रीमति प्रियंका गांधी जी सहित कांग्रेस सांसदों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन कर रखा है। हमारे नेताओं का गुनाह बस इतना है कि उन्होंने कह दिया, 'बहुत हुई महंगाई की मार'

छत्तीसगढ़ राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल अनुसुईया उइके भी शनिवार को नई दिल्ली के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राज्यपाल उइके आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में आयोजित होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगी। अगले 3 दिन तक दिल्ली के अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल शनिवार शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति भवन के कल्चरल केंद्र में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है। जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Story Loader